Monday, March 30, 2026
Homeअपराधसाइंस कॉलेज मैदान में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी,शरीर...

साइंस कॉलेज मैदान में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी,शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से शनिवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। मैदान में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने सुबह मैदान में युवक की लाश देखी और तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच होने की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना से जुड़ी कोई सुराग मिल सके। इसके साथ ही मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के थानों में भी जानकारी भेजी गई है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। अचानक खुले मैदान में शव मिलने से लोग सहमे हुए हैं। फिलहाल पुलिस इसे हत्या और हादसे दोनों एंगल से जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जाएगी और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts