Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल – 30 अधिकारियों का तबादला, गृह...

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल – 30 अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने निरीक्षक स्तर सहित कुल 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 25 निरीक्षक, 3 उपनिरीक्षक (SI) और 1 सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को इधर से उधर किया गया है।

जारी लिस्ट में सबसे रोचक पहलू यह रहा कि एक निरीक्षक का नाम दो जिलों में दर्ज है। निरीक्षक राजेश खलको को सरगुजा और कोरबा दोनों जगह पदस्थ किया गया है, जिससे आदेश को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह टाइपिंग त्रुटि हो सकती है, लेकिन आदेश में यह स्पष्ट रूप से दर्ज है।

इस सूची में राजनांदगांव और सक्ती जिले के पुलिस अधिकारियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन जिलों से कई निरीक्षकों को हटाकर दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था और कार्यक्षमता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग में लंबे समय से तबादले की चर्चा चल रही थी। खासकर कुछ जिलों में लगातार शिकायतें आने और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष व्यक्त किया जा रहा था। इसी कड़ी में गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

आदेश जारी होने के बाद अब जिलों के पुलिस महकमे में नई टीम तैयार होगी। इससे आने वाले दिनों में प्रशासनिक और कानून व्यवस्था पर असर देखने को मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts