Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधएक रात में सब बदल गया: सुबह घर में मिली पति-पत्नी की...

एक रात में सब बदल गया: सुबह घर में मिली पति-पत्नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जानिए क्या है पूरा मामला…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में पति-पत्नी की लाश घर के कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मिली। जानकारी के मुताबिक, मृतका महिला का शव कमरे में खाट पर पड़ा हुआ था, जबकि पति की लाश फंदे से झूलती हुई मिली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बीती रात पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी का मंगलसूत्र उतारकर उसी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को फांसी पर लटकाकर अपनी जान दे दी।

मृतक दंपति के पीछे 4 मासूम बच्चे रह गए हैं, जिनकी हालत इस घटना के बाद बेहद दयनीय हो गई है। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था, लेकिन इतना बड़ा कदम उठा लिया जाएगा, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे कमरे को सील कर दिया। इसके बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

गांव में मातम का माहौल है और लोग इस हृदयविदारक घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। चार बच्चों के भविष्य को लेकर ग्रामीण भी चिंता जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के आपसी विवाद को ही कारण माना जा रहा है, हालांकि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts