
बिलासपुर। शहर में सुरक्षा और सर्विलांस तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्मार्ट सिटी बिलासपुर में CP Plus Galaxy Showroom का भव्य उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक अमर अग्रवालने किया।

CP Plus देश की अग्रणी सुरक्षा तकनीक कंपनी है, जो CCTV कैमरे, वीडियो डोर फोन, स्मार्ट सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स और Safe City Solutions के लिए जानी जाती है। नए शोरूम के माध्यम से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग अब सीधे आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का लाभ उठा सकेंगे। शोरूम में लाइव डेमो के साथ Safe City Solutions, IP और HD कैमरे, WiFi एवं 4G Home Security Cameras, Video Door Phone Systems जैसे आधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए गए।

उद्घाटन के मौके पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा, आज सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे शोरूम लोगों तक उन्नत तकनीक पहुँचाने का महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
शोरूम संचालक सैयद रज़्ज़ाक अली ने बताया
हमारा लक्ष्य है कि हर घर और कार्यालय तक उच्च गुणवत्ता वाली सुरक्षा तकनीक पहुँचाई जाए और बिलासपुर को और अधिक सुरक्षित बनाया जाए। स्मार्ट सिटी बिलासपुर में सुरक्षा का नया अध्याय अब CP Plus Galaxy Showroom के साथ शुरू हो गया है।
इस अवसर पर CP Plus के छत्तीसगढ़ ब्रांच हेड हेमंत कुमार वर्मा, CCTV डिस्ट्रीब्यूटर नवीन अग्रवाल और सुरक्षा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एवं शोरूम संचालक सैयद रज़्ज़ाक अली भी उपस्थित रहे। CP Plus बिलासपुर टीम के सदस्य अमितेश गोस्वामी, विकास गिध और तकनीकी टीम के बिरजेश सिंह ने भी उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
