Sunday, February 15, 2026
Homeअपराधफार्म हाउस में जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, मौके से 69 हजार रुपये,...

फार्म हाउस में जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, मौके से 69 हजार रुपये, 3 कार और 10 मोबाइल जब्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोटा थाना पुलिस ने ग्राम लमेर स्थित एक फार्म हाउस में छापा मारकर 9 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मौके से ₹69,300 नगद, तीन कारें और दस मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लमेर गांव के एक फार्म हाउस में जुए का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस की घेराबंदी की। पुलिस की दबिश के दौरान वहां मौजूद आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने सभी को मौके पर पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गिरीश कश्यप, उधो कश्यप, मनोज कश्यप, मिश्रीलाल कश्यप, कमलेश कश्यप, चन्द्रकांत शर्मा, संतोष कश्यप, राम पटेल और विजय सिंह ठाकुर शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में जुए की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अवैध खेलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts