Sunday, February 15, 2026
Homeअन्य खबरेबड़ा हादसा: एनआरवीएस प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर घायल, एक की...

बड़ा हादसा: एनआरवीएस प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर घायल, एक की हालत नाजुक…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से शुक्रवार सुबह एक बड़ी औद्योगिक दुर्घटना की खबर सामने आई है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल स्थित एनआरवीएस (NRVS) प्लांट में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे फार्नेस सेक्शन में लोहे को गलाने का काम चल रहा था। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर संभल भी नहीं पाए। ब्लास्ट के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर घना धुआं फैल गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे मजदूर रामनारायण यादव (40 वर्ष), निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र प्लांट को फिलहाल सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विस्फोट फार्नेस यूनिट में तकनीकी खराबी के कारण हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts