Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधमहिलाओं के कपड़े पहनने का शौकीन हत्यारा — सोशल मीडिया पर चलाता...

महिलाओं के कपड़े पहनने का शौकीन हत्यारा — सोशल मीडिया पर चलाता था 19 फर्जी अकाउंट, गर्लफ्रेंड के इनकार पर साइकोपैथ प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को पुआल के ढेर (पैरावट) में जला दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं — युवक महिलाओं के कपड़े पहनता था और 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था।

पैरावट में मिला युवती का जला हुआ शव

25 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को ग्राम चरौटी के पैरावट में एक युवती का जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। शव बुरी तरह झुलसा हुआ था और उस पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।
मृतका की पहचान ग्राम चरोटी निवासी तेजस्विनी पटेल (26) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रेम संबंध टूटने से बढ़ी रंजिश

जांच में सामने आया कि मृतका और सालिक राम पैकरा (25) एक-दूसरे को जानते थे और दोनों मजदूरी का काम करते थे। करीब चार महीने पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध बना था, लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्ते में दरार आ गई थी।
तेजस्विनी ने सालिक से दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी ने उसे दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।

रात में बुलाकर की हत्या, शव जलाया

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि 24 और 25 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे तेजस्विनी को मिलने बुलाया। बातचीत के दौरान जब युवती ने उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया, तो वह बौखला गया और चाकू से उस पर हमला कर दिया।
तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को पैरावट में डालकर आग लगा दी ताकि पहचान छिपाई जा सके। वारदात के बाद वह घर जाकर सो गया और सुबह दूसरे गांव चला गया।

घर से मिले महिलाओं के कपड़े और फर्जी अकाउंट्स

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी साइकोपैथ प्रवृत्ति का है। वह महिलाओं के कपड़े पहनकर फोटो खिंचवाता था। पुलिस को उसके घर से कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं जिनमें वह महिला के वेश में है।
इसके अलावा, सालिक राम ने 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए हुए थे, जिनमें वह खुद को महिला बताकर सक्रिय रहता था। पुलिस अब इन अकाउंट्स के जरिए जुड़ी संभावित पीड़ित महिलाओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी साइबर टीम जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts