Saturday, March 28, 2026
Homeअन्य खबरेश्रीराम मंदिर में तोड़फोड़... श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान जी की...

श्रीराम मंदिर में तोड़फोड़… श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां खंडित कर नाली में फेंकीं, श्रद्धालुओं में रोष! कार्रवाई की मांग तेज..!

रायगढ़। राज्योत्सव से पहले राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से हुई तोड़फोड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब रायगढ़ जिले से एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। घरघोड़ा नवापारा स्थित श्रीराम मंदिर में अराजक तत्वों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता माता और हनुमान जी की मूर्तियों को खंडित कर नाली में फेंक दिया।

इलाके में तनाव, लोगों में रोष

मंदिर में हुई इस तोड़फोड़ की खबर फैलते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं और पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देनी चाहिए।

थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में भी हुई थी मूर्ति से तोड़फोड़

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को भी खंडित किया गया था। उस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी मनोज कुर्रे को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया था।

जनता की मांग – धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए

लगातार हो रही मूर्तियों से तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मंदिरों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts