Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधयुवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से किया गया वार, इलाके...

युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से किया गया वार, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के ही 34 वर्षीय सनी लहरे उर्फ सुयश लहरे की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि वारदात को बेहद क्रूरता से अंजाम दिया गया है।

फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है,  चाहे वह पारिवारिक विवाद हो, व्यक्तिगत रंजिश या कोई अन्य कारण। जल्द ही आरोपी या आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

इस दर्दनाक हत्या से ग्राम छिपली और आस-पास के गांवों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त सजा की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts