Wednesday, March 11, 2026
Homeअपराधमुंबई से लौटी पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, ट्रॉली...

मुंबई से लौटी पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, ट्रॉली बैग में छिपाया राज़! बेटी को फोन कर कहा — मैंने तुम्हारे पिता को मार डाला…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मुंबई से लौटी एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को कंबल में लपेटा और ट्रॉली बैग में बंद कर घर में ही छिपा दिया।

वारदात दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव की है। मृतक का नाम संतोष भगत (43 वर्ष) बताया गया है। पुलिस को उसके मुंह और हाथों पर खून के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। घटना के बाद आरोपी पत्नी मुंबई भाग गई, जिसे पकड़ने पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हो गई है।

बेटी को खुद बताया— “मैंने तुम्हारे पिता को मार डाला”

जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर की रात संतोष भगत और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान पत्नी ने अपनी मंझली बेटी को फोन किया। फोन उठाने पर बेटी ने झगड़े की आवाजें सुनीं, लेकिन कुछ देर बाद कॉल कट गया।

अगले दिन, यानी 8 नवंबर को आरोपी महिला ने फिर अपनी बेटी को कॉल किया और चौंकाने वाला खुलासा किया—

“मैंने तुम्हारे पिता को मार दिया है, शव ट्रॉली बैग में घर में रखा है।”

इतना कहकर उसने फोन काट दिया।

ट्रॉली बैग में मिला संतोष का शव

बेटी घबरा गई और 9 नवंबर को अपने पति के साथ मायके पहुंची। उसने अपने बड़े पिता विनोद मिंज को सारी बात बताई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
दुलदुला पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी ली, तो घर के अंदर लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला। बैग खोलने पर उसमें कंबल में लिपटा हुआ संतोष भगत का शव बरामद हुआ।पुलिस ने FIR दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मुंबई से लौटी थी गांव, फिर कर डाला कत्ल

पुलिस के मुताबिक संतोष भगत की पत्नी मुंबई में रहकर काम करती थी और कुछ दिन पहले ही गांव लौटी थी। संतोष अपने भाइयों से अलग भिंजपुर गांव में अकेले रहता था। उसके तीनों बच्चे बाहर रहते हैं।

जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया,

“हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पत्नी की तलाश जारी है। पुलिस टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts