Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधआत्मानंद स्कूल में हुई जमकर चाकूबाजी! छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू...

आत्मानंद स्कूल में हुई जमकर चाकूबाजी! छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, क्लासरूम में मचा हड़कंप, पीठ और कंधे पर गहरे घाव, स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने लोगों को दहला दिया है। राज्य में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच अब यह खौफनाक वारदात स्कूल परिसर के भीतर हुई है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-7 स्थित आत्मानंद स्कूल में एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से पूरे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच क्लास में ही कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। इसके बाद आरोपी छात्र ने गुस्से में आकर अपने बैग से चाकू निकाला और सहपाठी के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बताया जा रहा है कि घायल छात्र की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। खून से लथपथ छात्र को तुरंत शिक्षकों की मदद से शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, घायल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि घटना की जांच जारी है।

घायल छात्र रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। उसके पिता रमेश महतो ऑटो चालक हैं। रमेश महतो ने बताया कि उनका बेटा क्लास के दौरान आरोपी छात्र से किसी मामूली बात को लेकर उलझ गया था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना बढ़ जाएगा कि हमला हो जाएगा।

घटना के बाद अभिभावकों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में चाकूबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और अब यह स्कूलों तक पहुंच गई है, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक संकेत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts