Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधनायब तहसीलदारों पर हमला, नशे में धुत युवकों ने की बेरहमी से...

नायब तहसीलदारों पर हमला, नशे में धुत युवकों ने की बेरहमी से पिटाई, सिर फटा, चार आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से प्रशासनिक अमले पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। यहां नशे में धुत युवकों के एक गिरोह ने दो नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने दोनों अधिकारियों को इतना पीटा कि उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है।

घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की

पूरा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर (सैलून) का है। सोमवार देर रात दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु किसी काम से पार्लर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद छह नशे में धुत युवकों ने दोनों अधिकारियों पर हमला कर दिया।

पार्किंग विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दोनों तहसीलदार अपनी-अपनी स्कॉर्पियो गाड़ियों से पार्लर पहुंचे थे। गाड़ी पार्किंग को लेकर युवकों ने उनके ड्राइवर से विवाद शुरू कर दिया। जब तहसीलदारों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी युवकों ने उन पर ही हमला कर दिया।

नशे में की बेरहमी से पिटाई

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने दोनों तहसीलदारों को घेरकर बेरहमी से पीटा। हमले में दोनों अधिकारियों के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

चार आरोपी पकड़े गए, दो फरार

मारपीट की शिकायत पर कुसमुंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है, जबकि दो अन्य फरार युवकों की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप

दो नायब तहसीलदारों के साथ हुई मारपीट की इस घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts