Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेशहर की सुरक्षा को लेकर IG-SSP की अहम बैठक, चाकूबाजी और आपराधिक...

शहर की सुरक्षा को लेकर IG-SSP की अहम बैठक, चाकूबाजी और आपराधिक वारदातों पर सख्ती के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने शनिवार को ASP, CSP और सभी थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। सिविल लाइन स्थित C-4 भवन में आयोजित इस बैठक में बढ़ते अपराध, चाकूबाजी की घटनाओं और असामाजिक तत्वों पर अंकुश जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।

होटल-लॉज और ढाबों में होगी सघन चेकिंग

IG अमरेश मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि साल के अंत तक शहर के सभी होटल, लॉज, ढाबा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। बाहरी व्यक्तियों की तलाशी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर जोर

बैठक में IG ने बकाया अपराधों, गुमशुदगी रिपोर्ट, शिकायत पत्र और लंबित जांचों का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने और निगरानीशुदा बदमाशों व पुराने आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान

पुलिस अधिकारियों को समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर गुंडा-बदमाशों की चेकिंग, उनकी मूवमेंट का रिकॉर्ड अपडेट रखने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तेज करने के लिए कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts