Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधटीआई की तेज रफ्तार ने उड़ा दी कानून की धज्जियां, महिला को...

टीआई की तेज रफ्तार ने उड़ा दी कानून की धज्जियां, महिला को कार से रौंदा! मौके पर हंगामा, अमेरी फाटक हुआ हादसा ,पीड़ित को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अमेरी फाटक के पास बुधवार को एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए। टीआई अनिल अग्रवाल खुद अपनी कार चला रहे थे, लेकिन उसी दौरान सड़क पार कर रही एक महिला और पुरुष को कार से जोरदार टक्कर मार दी। आंखों देखा हाल बताने वाले लोगों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार तेज थी और टक्कर इतनी जबरदस्त कि महिला दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ही घायल महिला को उठाया और अस्पताल पहुंचाया, जबकि टीआई मौके पर खड़े रहकर सिर्फ अपनी सफाई देते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारी संभालने के बजाय पुलिस अधिकारी ने हादसा छिपाने की कोशिश की और घटनास्थल पर मौजूद लोगों को चुप रहने के लिए समझाने का प्रयास भी किया।

लोगों ने यह भी सवाल उठाए कि क्या टीआई इतनी तेज रफ्तार में सरकारी वाहन क्यों चला रहे थे और क्या हादसे के समय वे फोन पर बात कर रहे थे? फिलहाल इन बिंदुओं की जांच की मांग उठने लगी है।

इस घटना के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना है कि जब आम आदमी गलती करता है तो पुलिस कठोर कार्रवाई करती है, लेकिन जब गलती खुद पुलिस की हो, तो मामला दबाने की कोशिश की जाती है?

पुलिस विभाग इस हादसे की सिर्फ “औपचारिक” जांच करता दिख रहा है, जबकि जनता चाहती है कि टीआई अनिल अग्रवाल पर भी वही कार्रवाई हो जो किसी आम नागरिक पर होती। स्थानीय लोगों का साफ कहना है, कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए, फिर चाहे आरोपी आम आदमी हो या खुद कोई पुलिस अधिकारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts