Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधदो आरक्षक लाइन अटैच: कानून के रखवाले ही निकले कानून तोड़ने वाले!...

दो आरक्षक लाइन अटैच: कानून के रखवाले ही निकले कानून तोड़ने वाले! यूनिफॉर्म में शराब पीते आरक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया में तहलका मचा गया, SSP ने किया लाइन अटैच…

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र की मोपका पुलिस चौकी एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के शराब सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया। दोनों कर्मचारी मोपका चौकी में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात मोपका चौकी में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक संतोष राठौर (क्रमांक 1057) और आरक्षक धनेश साहू (क्रमांक 1364) यूनिफॉर्म में बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान एक स्थानीय युवक किसी काम से चौकी पहुंचा, लेकिन बाहर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं मिला। पुलिसकर्मियों को खोजते हुए वह अंदर के कमरे तक पहुंच गया, जहां दोनों आरक्षक शराब के पैग तैयार कर रहे थे।

युवक ने यह दृश्य मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वीडियो बनाते समय पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद आरक्षक संतोष राठौर भड़क गया और युवक से दुर्व्यवहार करने लगा। आरोप है कि राठौर ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे धमकियां दीं और चौकी में पटककर मारने तक की बात कही। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने लगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन अटैच कर दिया। आदेश में कहा गया कि दोनों कर्मचारियों ने अनुशासनहीनता, सरकारी सेवा शर्तों का उल्लंघन और कर्तव्य में लापरवाही की है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्दी सेवा में शामिल हर सरकारी कर्मचारी से मर्यादित, जिम्मेदार और अनुशासित आचरण की अपेक्षा की जाती है। यदि कोई कर्मचारी ऐसा अशोभनीय व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts