Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में डबल डेथ! बिस्तर पर पत्नी की लाश, पंखे से लटका...

बिलासपुर में डबल डेथ! बिस्तर पर पत्नी की लाश, पंखे से लटका मिला पति, चरित्र शंका में पत्नी की हत्या करने की आशंका, दीवार पर लिखा मिला नाम और नंबर?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे सरकंडा इलाके को दहशत और हैरानी में डाल दिया है। सोमवार दोपहर घर के अंदर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पत्नी का शव बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था, जबकि पति की लाश कमरे में पंखे से फांसी पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

घर में मिली पति-पत्नी की दोहरी मौत, इलाके में हड़कंप

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास का है। मृतका नेहा उर्फ शिवानी तांबे और उसका पति रोज-मर्रा की मजदूरी के साथ लायंस में सफाई कर्मी के तौर पर काम करते थे। दोनों के तीन छोटे बच्चे हैं, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।

सोमवार दोपहर तक जब पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले, तो पास में रहने वाली नेहा की मां, रीना चिन्ना, उन्हें देखने पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे उन्होंने धक्का देकर खोला। जैसे ही वह अंदर गईं, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई—बेटी शिवानी बिस्तर पर मृत पड़ी थी और दामाद पंखे से झूला हुआ था।

तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सरकंडा पुलिस टीम और फोरेंसिक विभाग ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका मजबूत

फोरेंसिक प्रारंभिक जांच में पत्नी शिवानी के गले में खरोंच और दबाव के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पति ने खुद को फांसी लगा ली।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर आए दिन विवाद होते रहते थे। यह भी मान जा रहा है कि इन्हीं विवादों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया होगा।

दीवार पर लिपस्टिक से लिखा नाम, मिला सुसाइड नोट

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कमरे की दीवार पर लिपिस्टिक से एक नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला—
“राजेश विश्वास – 90930 678381”
इसके साथ ही एक अलग से हस्तलिखित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पति ने अपनी मौत का जिम्मेदार इसी व्यक्ति को बताया है।

पुलिस यह जांच कर रही है कि राजेश विश्वास कौन है, और पति-पत्नी के विवाद में उसका क्या रोल था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं—

  • यह हत्या है या आत्महत्या?
  • सुसाइड नोट में जिस व्यक्ति का नाम है, उसका घटना से क्या संबंध है?
  • क्या पति ने चरित्र-संदेह में पत्नी की हत्या की?
  • क्या किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप था?
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts