Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबड़ा सड़क हादसा: बस पलटी, 25 से अधिक यात्री घायल, 8 की...

बड़ा सड़क हादसा: बस पलटी, 25 से अधिक यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में सवार तीन पत्रकार भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।

टक्कर के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। सूचना मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी घायलों को पामगढ़ के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।

फिलहाल बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। हादसे में पत्रकारों की कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है, जिससे टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे। पुलिस चालक के बयान, वाहन की स्पीड और सड़क की स्थिति की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल पर सड़क संकरी है और अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का कारण बनते हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं घायलों के परिजन अस्पतालों में पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts