Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं… एक ने दम...

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं… एक ने दम तोड़ा, एक गंभीर! पहचान अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां खमतराई तालाब के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर के बाद सड़क पर काफी दूर तक घिसट गईं। हादसे की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

मृतक और घायल दोनों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घायल युवक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, जिसे तुरंत सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक क्षतिग्रस्त बाइक बरामद की है, जिसका नंबर CG 10 AM 0162 है। दूसरी बाइक भी जब्त कर ली गई है, जिसके नंबर की पुष्टि की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतक और घायल की पहचान जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts