Sunday, February 15, 2026
Homeअपराधमिर्ची पाउडर फेंक लूट की कोशिश! पेट्रोल पंप मैनेजर की बहादुरी...

मिर्ची पाउडर फेंक लूट की कोशिश! पेट्रोल पंप मैनेजर की बहादुरी से बच गए 15 लाख, बाइक से आए थे लुटेरे! CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक जोखिम भरी लूट की कोशिश नाकाम हो गई। कनोई पेपर मिल के पास ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के मैनेजर रोशन साहू (50) पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया और करीब 15 लाख रुपये की नकदी लूटने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे मैनेजर बिक्री की रकम लेकर मालिक के घर जा रहे थे। तभी पीछे से आए बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उन्हें अंधा करने की कोशिश की। लेकिन रोशन साहू ने सावधानी बरतते हुए बाइक सड़क किनारे रोक दी, और जब दो हमलावर उन पर टूट पड़े तो उन्होंने साहसपूर्वक मुकाबला किया।

मुख्य सड़क पर हलचल बढ़ने पर कुछ लोग घटनास्थल की ओर बढ़े। हमलावरों ने घबरा कर अपनी बाइक दौड़ाते हुए मौके से भागने का रास्ता अपनाया। स्थानीय लोगों की मदद से मैनेजर बस्ती पहुंचे और मालिक व पुलिस को घटना की सूचना दी। सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने कई दिनों से मैनेजर की गतिविधियों पर नजर रखी थी और पूरी योजना बनाकर लूट की कोशिश की।

मैनेजर
मैनेजर

 पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि शिग्र ही लुटेरे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts