Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को मिली नई कमान, मुशर्रफ खान बने बिलासपुर ग्रामीण...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को मिली नई कमान, मुशर्रफ खान बने बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने संगठन विस्तार के तहत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने मुशर्रफ खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुशर्रफ खान लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की नीतियों, विचारधारा और केंद्र–राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मुशर्रफ खान ने प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन को अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts