Sunday, February 15, 2026
Homeअपराधनिवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर HPCL मैनेजर से 33.50 लाख...

निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर HPCL मैनेजर से 33.50 लाख की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड (एचपीसीएल) में पदस्थ एक मैनेजर से अज्ञात साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर 33 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड्डू स्थित राजधानी विहार कॉलोनी निवासी वेदप्रकाश बघेल ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2025 में उनके टेलीग्राम आईडी पर एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों ने संपर्क किया। जालसाजों ने शेयर और ऑनलाइन निवेश में भारी मुनाफा मिलने का झांसा देकर उन्हें निवेश के लिए राजी कर लिया।

पीड़ित के अनुसार, 20 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में किस्तों के माध्यम से करीब 34 लाख 49 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। शुरुआती भरोसा जीतने के लिए जालसाजों ने मुनाफे के नाम पर दो किस्तों में 89 हजार 250 रुपए वापस भी किए।

इसके बाद जब वेदप्रकाश ने अपनी मूल राशि और लाभ की मांग की, तो जालसाजों ने बैंक क्रेडिट स्कोर खराब होने का बहाना बनाकर और रकम जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

मामले की शिकायत पहले साइबर सेल में दर्ज कराई गई, जिसके बाद मंदिर हसौद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर ठगों की पहचान और रकम की रिकवरी के प्रयास में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts