Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेपं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर मीडिया से बोले— भारत...

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर मीडिया से बोले— भारत के लिए कैंसर से भी बड़ा खतरा धर्मांतरण, कांकेर की घटना पर कही बड़ी बात….

रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पंच दिवसीय हनुमंत कथा में शामिल होने आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने धर्मांतरण को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा किसी बीमारी से नहीं, बल्कि धर्मांतरण से है।

उन्होंने कहा कि देश में यदि बांगलादेश जैसे हालात नहीं बनने देने हैं, तो यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। पं. शास्त्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिंदू समाज संगठित नहीं हुआ, तो बांगलादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ, वैसी स्थिति भारत और छत्तीसगढ़ के चौक-चौराहों पर भी देखने को मिल सकती है।

बता दें कि भिलाई में आज से पंच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन शुरू हो रहा है, जिसमें एक दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। कांकेर में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वहां जो घटनाक्रम हुआ, वह उचित नहीं था। हालांकि उन्होंने हिंदू समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए धन्यवाद भी दिया।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी कामना है कि पूरा छत्तीसगढ़ शांति और विकास के पथ पर आगे बढ़े और भारत विश्व गुरु बने। पं. शास्त्री ने यह भी कहा कि जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाता, तब तक उनका जनजागरण अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts