Friday, April 10, 2026
Homeअपराधपैसेंजर ट्रेन में युवक की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे से लटका...

पैसेंजर ट्रेन में युवक की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे से लटका मिला शव, स्टेशन के मचा हड़कंप…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक पैसेंजर ट्रेन के भीतर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना सामने आते ही रेलवे प्रशासन और यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस (आरपीएफ/जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार यह मामला टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन का है। ट्रेन जब रायपुर स्टेशन पहुंची, तब यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने एक कोच के भीतर युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और ट्रेन के उस कोच को खाली कराकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने यह कदम किन कारणों से उठाया। पुलिस आसपास के स्टेशनों, यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि युवक की पहचान और घटना की पृष्ठभूमि सामने आ सके।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक ट्रेन में कहां से सवार हुआ था और घटना के समय कोच में कौन-कौन यात्री मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts