Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधन्यू ईयर सेलिब्रेशन में चाकूबाजी, नशे के कारोबार पर रोक टोक बनी...

न्यू ईयर सेलिब्रेशन में चाकूबाजी, नशे के कारोबार पर रोक टोक बनी जानलेवा, गले पर चाकू, पीठ पर कई वार, युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती…

बिलासपुर। नए साल के जश्न के बीच तोरवा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई है। देर रात न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान नशे के अवैध कारोबार का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशा बेचने से मना करने पर दो सगे भाइयों ने युवक के गले पर चाकू अड़ा दिया और फिर बेरहमी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक आस्जीत विश्वास बुधवार देर रात करीब 2 बजे मोहल्ले में न्यू ईयर सेलिब्रेशन मना रहा था। इसी दौरान उसने मोहल्ले के रहने वाले बलराज ध्रुव और बलवीर नामक युवक को नशे का सामान बेचने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी बलराज और उसके छोटे भाई बलवीर ने मिलकर आस्जीत विश्वास पर हमला कर दिया। पहले गले में चाकू अड़ाया गया, फिर हाथापाई के दौरान युवक की पीठ पर चाकू से वार किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल युवक
घायल युवक

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर तोरवा थाना क्षेत्र में नशे के खुले कारोबार और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यू ईयर जैसे संवेदनशील मौके पर न तो पर्याप्त पुलिस गश्त नजर आई और न ही नशे के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नशा बेचने वालों की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।

अब तक गिरफ्तारी नहीं

घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूमते बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है

न्यू ईयर की रात हुई इस वारदात ने बिलासपुर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts