Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधसाथ बैठकर पी शराब, फिर टंगिया से पत्नी की निर्मम हत्या, मासूम...

साथ बैठकर पी शराब, फिर टंगिया से पत्नी की निर्मम हत्या, मासूम बच्चों ने कैमरे में कैद किया मां का कत्ल, पिता गिरफ्तार…VIDEO वायरल…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कसडोल थाना क्षेत्र के टेमरी गांव में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की टंगिया मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि इस खौफनाक घटना का वीडियो उनके बच्चों ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को पति-पत्नी साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर पति ने पास रखी टंगिया से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना के वक्त घर में मौजूद बच्चों ने पूरी वारदात को मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत व वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts