Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधस्पा सेंटर में छापा: अवैध गतिविधियों की मिल रही थी शिकायत, पुलिस...

स्पा सेंटर में छापा: अवैध गतिविधियों की मिल रही थी शिकायत, पुलिस ने इनको धरा…!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख इलाकों में स्थित कई स्पा सेंटरों में एक साथ दबिश दी गई, जिससे स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस की टीम ने 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार का एसीसी स्पा, भारतीय नगर का दर्शना स्पा, मैग्नेटो मॉल के पास एलिमेंट्स स्पा,और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा में छापा मारा है।

जांच में सामने आईं अनियमित गतिविधियां

पुलिस जांच के दौरान इन स्पा सेंटरों में नियमों का उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई।

इन पर हुई कार्रवाई…

कार्रवाई के दौरान जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें —
अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन शामिल हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts