Saturday, March 28, 2026
HomeअपराधVIDEO: महिला-छात्रा में बीच सड़क मारपीट, एक-दूसरे के बाल खींचे और नाखूनों...

VIDEO: महिला-छात्रा में बीच सड़क मारपीट, एक-दूसरे के बाल खींचे और नाखूनों से नोंचा, पति से बातचीत के शक में भड़की महिला, कॉल रिकॉर्ड देख समझाने पहुंची थी, नहीं मानने पर की जमकर पिटाई…

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पति से बातचीत को लेकर हुए शक ने एक महिला को इस कदर उग्र कर दिया कि उसने बीच सड़क एक स्कूली छात्रा के साथ मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के बाल खींचते और नाखूनों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

घटना मंगलवार, 6 जनवरी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला को संदेह था कि एक नाबालिग छात्रा उसके पति से लगातार फोन पर बातचीत कर रही है। इसी बात को लेकर महिला छात्रा को समझाने के लिए जनकपुर इलाके में पहुंची थी। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बीच बाजार जमकर झूमाझटकी और मारपीट शुरू हो गई।

छात्रा के चेहरे पर नाखून के गहरे निशान

मारपीट के दौरान छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखूनों के निशान पड़ गए। घटना सार्वजनिक स्थान पर होने के कारण वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

सूचना मिलने पर जनकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने ले गई, जबकि छात्रा घटना स्थल से जा चुकी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया था, लेकिन तब तक छात्रा वहां मौजूद नहीं थी।

शिकायत दर्ज कराने से महिला ने किया इनकार

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अपने पति के मोबाइल फोन में छात्रा से बातचीत के कॉल रिकॉर्ड देखे थे। इसी वजह से वह नाराज थी और छात्रा को कई बार अपने पति से बात न करने की समझाइश दे चुकी थी। महिला का कहना है कि समझाने के दौरान ही विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

महिला ने इस मामले में किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts