Thursday, February 19, 2026
Homeअपराधबार में हत्या: गर्लफ्रेंड को बार ले गया प्रेमी, विवाद के बाद...

बार में हत्या: गर्लफ्रेंड को बार ले गया प्रेमी, विवाद के बाद सिर पर बोतल फोड़ी, सीने पर किया बेरहमी से हमला… देखें VIDEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हत्या, चाकूबाजी और लूट की घटनाओं के बीच एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के एक बार में युवती पर बियर की बोतल से किए गए हमले में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान वेदिका सागर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वेदिका और आरोपी टी. सुनील राव उर्फ शीनू एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन शराब के नशे और आपसी विवाद ने इस रिश्ते को खून में बदल दिया।

घटना 21 दिसंबर की है। दोपहर के समय दोनों एक बार में बियर पीने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और बियर की बोतल से वेदिका के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल वेदिका को बार संचालक की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

यह पूरी घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी युवती के बाल पकड़कर उसे कुर्सी से नीचे गिराते हुए और चेहरे पर हमला करते हुए साफ नजर आ रहा है। हमले के बाद फर्श पर खून फैल गया।

23 दिन तक चली जिंदगी की जंग, आखिरकार मौत

वेदिका ने अस्पताल में 23 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और आरोपी पर हत्या की धाराएं लगाने की मांग की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पहले मामले में हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई थी, लेकिन युवती की मौत के बाद अब प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts