Sunday, March 29, 2026
Homeचिरमिरीछत्तीसगढ़ के इस जिले में निःशुल्क रोजगार मेला, 50 पदों पर 10वीं–12वीं...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में निःशुल्क रोजगार मेला, 50 पदों पर 10वीं–12वीं पास युवाओं को नौकरी का मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…!

एमसीबी। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा निःशुल्क रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बुधवार 21 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) तालपुर, मनेन्द्रगढ़ परिसर में होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी मेसर्स श्रामिन टेलेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा टेक्नीशियन प्रशिक्षु पदों के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी। भर्ती के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। कुल 50 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई अथवा तकनीकी डिप्लोमा निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को एस.एन.आई. परियोजना के तहत अहमदनगर, महाराष्ट्र में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जहां उन्हें 18,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का छत्तीसगढ़ शासन के ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या CG Rojgar Panjiyan App के माध्यम से पंजीयन अनिवार्य है। बिना पंजीयन के उम्मीदवारों को प्लेसमेंट कैंप में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इच्छुक आवेदकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, निवास व जाति प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts