Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधशिवा बुक का नाम बदलकर चला रहे थे ऑनलाइन जुआ, 8 करोड़...

शिवा बुक का नाम बदलकर चला रहे थे ऑनलाइन जुआ, 8 करोड़ का बैंक ट्रांजेक्शन उजागर, 7 खाते सीज, हरियाणा से 5 आरोपी गिरफ्तार…

केसीजी। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ये आरोपी हरियाणा से ऑनलाइन सट्टा और जुआ संचालन कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए “शिवा बुक” एप का नाम बदलकर 100 पैनल और फेयर प्ले के नाम से ऑनलाइन बैटिंग एप चला रहे थे।

पुलिस कार्रवाई और जांच:
एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ और सट्टा संचालन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहले भी छुईखदान थाना क्षेत्र में ऑनलाइन जुआ खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस बार, लगातार जांच और तलाशी के बाद आरोपियों को मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में जुआ एप संचालित करते हुए दबोचा गया।

पूछताछ में खुलासा:
आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एप्स के माध्यम से जुआ खेलवा रहे थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने ऐप का नाम बदलकर नए नामों से संचालन किया।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जप्त की गई सामग्री:

  • नगदी: ₹1,13,175
  • बैंक खातों में लेन-देन रिकॉर्ड: लगभग ₹8–10 करोड़
  • मोबाइल फोन: 19
  • लैपटॉप: 2
  • एटीएम कार्ड: 3
  • वाई-फाई राउटर: 1
  • सिम कार्ड: 14
  • अन्य जुआ संचालन में इस्तेमाल सामग्री: ₹49,8175

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. देवेंद्र सिंह, 30 वर्ष, शांति नगर भिलाई
  2. हर्ष प्रजापति, 22 वर्ष, वार्ड 16, सुपेला भिलाई
  3. राजा मुखिया, 28 वर्ष, ग्राम धमसायींन, जिला दरभंगा, बिहार
  4. मोतीलाल श्रीवास, 24 वर्ष, ग्राम मंद्रगोढ़ी, जिला शक्ति
  5. उमेश मुखिया, 32 वर्ष, ग्राम धमुवारा, जिला दरभंगा, बिहार
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts