Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा का ऐलान, इस दिन शुरू...

छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा का ऐलान, इस दिन शुरू होंगे इम्तिहान..!

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी है। इस वर्ष परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएगी।

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल राज्य के शासकीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होगी, जबकि CBSE और ICSE बोर्ड के विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अंक विभाजन की बात करें तो कक्षा 5वीं की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा और 10 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए निर्धारित हैं। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 80 अंक लिखित और 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के होंगे। परीक्षा अवधि के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक और कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts