Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधगुपचुप खत्म, गुस्सा शुरू… स्कूल के बाहर एयरगन से फायरिंग, छात्रा के...

गुपचुप खत्म, गुस्सा शुरू… स्कूल के बाहर एयरगन से फायरिंग, छात्रा के पैर में धंसी गोली, हुई घायल, 2 आरोपी गिरफ्तार…

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के करही चौकी क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक मामूली विवाद अचानक खतरनाक मोड़ ले बैठा। खैरा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास गुपचुप ठेले पर हुए झगड़े के बाद एक युवक ने एयरगन से फायर कर दिया, जिससे एक छात्रा के पैर में छर्रा लग गया। घायल छात्रा का जिला अस्पताल में इलाज किया गया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे कुछ छात्राएं स्कूल के पास लगे गुपचुप ठेले पर खाने गईं। इसी दौरान एक युवक भी वहां पहुंचा और गुपचुप पैक करने को कहा। लेकिन ठेले वाले ने बताया कि गुपचुप पहले से बुक होने के कारण खत्म हो चुका है। इसी बात को लेकर युवक और विक्रेता के बीच बहस शुरू हो गई।

 

गुस्से में लौटकर की फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद युवक वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटा और अपने पास मौजूद एयरगन से छात्राओं की दिशा में फायर कर दिया। छर्रा पास खड़ी छात्रा अंजलि के पैर में जा लगा। गोली चलने की आवाज से स्कूल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं व शिक्षक घबरा गए। फायरिंग के बाद आरोपी स्कूल की बाउंड्री कूदकर फरार हो गया।

अस्पताल में निकाला गया छर्रा

स्कूल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्रा को तुरंत जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक्स-रे के बाद ऑपरेशन कर पैर में फंसा छर्रा निकाल दिया। चिकित्सकों के मुताबिक छात्रा की हालत स्थिर है।

पीड़िता का बयान

घायल छात्रा ने बताया कि वे सहेलियों के साथ गुपचुप खाने गई थीं। आरोपी पहले झगड़कर चला गया था, लेकिन बाद में लौटकर फायर कर दिया, जिससे उसकी सहेली घायल हो गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, एयरगन बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों
मुरलीधर ध्रुव (25 वर्ष) और देवनाथ जायसवाल (29 वर्ष)  को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक एयरगन भी जब्त की गई है।पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts