Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधनिर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड पर युवक की संदिग्ध मौत..! सिर पर...

निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड पर युवक की संदिग्ध मौत..! सिर पर चोट के निशान..! जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी क्षेत्र नवा रायपुर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। शव निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड के भीतर पड़ा मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो तूता इलाके का रहने वाला था। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि फिल्म सिटी परिसर में एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी और उसके सिर पर चोट के निशान मौजूद थे। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

मौके से जहर मिलने से बढ़ा रहस्य

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को संदिग्ध जहर भी बरामद हुआ है। इस वजह से मौत की वजह को लेकर मामला और उलझ गया है। पुलिस अब हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना तीनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भूपेंद्र मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह फिल्म सिटी ग्राउंड तक कैसे पहुंचा और आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में था।

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts