
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुरूर थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही परिचित ने धोखे से दुष्कर्म किया। इस घटना में आरोपी के एक दोस्त की संलिप्तता भी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता और मुख्य आरोपी एक ही कक्षा में अध्ययनरत थे। आरोपी ने छात्रा को घूमने ले जाने का बहाना बनाकर घर से बुलाया और रुद्री डेम जाने की बात कही। लेकिन रास्ते में योजना बदलते हुए वह उसे अपने दोस्त के घर ले गया, जहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसके दोस्त ने भी छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चूंकि मुख्य आरोपी नाबालिग है, इसलिए मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है।
