Tuesday, February 10, 2026
Homeअपराधकार के अंदर नशे का खेल..! सिंथेटिक ड्रग्स लेते युवकों का VIDEO...

कार के अंदर नशे का खेल..! सिंथेटिक ड्रग्स लेते युवकों का VIDEO वायरल, दो युवक बोले—‘धीरे-धीरे खींच, हाथ मत हिलाना, रिलैक्स रह’…

रायपुर। कार के भीतर बैठे तीन युवकों द्वारा सिंथेटिक ड्रग्स का सेवन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक तीसरे युवक का हाथ पकड़कर उसे ड्रग्स लेने के लिए मजबूर करते नजर आ रहे हैं, जबकि चौथा युवक पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करता दिखाई देता है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर का ही है, हालांकि अभी तक इसकी सटीक लोकेशन की पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

करीब एक मिनट से अधिक लंबे इस वायरल वीडियो में एक कार किसी स्थान पर खड़ी नजर आ रही है, जिसमें कुछ युवक बैठे हुए हैं। वीडियो में युवक ड्रग्स लेने वाले युवक को निर्देश देते सुनाई दे रहे हैं—“धीरे-धीरे खींचो, हाथ मत हिलाना, आराम से रिलैक्स होकर लो।”

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच तेज कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किस स्थान का है, कार में सवार युवक कौन हैं और सिंथेटिक ड्रग्स कहां से लाया गया। पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts