Monday, February 16, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कप,...

बिलासपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कप, पेंट फैक्ट्री धू-धू कर जली, धुएं का गुबार दूर तक दिखा, देखें वीडियो…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एनव इंडस्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। यह फैक्ट्री वॉल पेंट और पुट्टी के निर्माण का कार्य करती है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई और चारों ओर धुएं का घना गुबार छा गया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। फैक्ट्री परिसर में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग को नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास की इकाइयों को भी सतर्क किया गया और क्षेत्र में आवाजाही सीमित कर दी गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक और तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts