Thursday, February 19, 2026
Homeअपराधवीडियो कॉल पर प्रेमी से बात करते हुए 12वीं की छात्रा ने...

वीडियो कॉल पर प्रेमी से बात करते हुए 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कमरे में पंखे से लटकी मिली बेटी की लाश..! इलाके में सनसनी,माता-पिता मजदूरी पर गए थे बाहर..! पुलिस जांच में जुटी…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की सूचना सबसे पहले छात्रा के प्रेमी ने स्वयं सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को दी। पूरा मामला जांजगीर-चांपा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, लक्षनपुर गांव निवासी 18 वर्षीय रजनी प्रधान के माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। उस समय रजनी घर में अकेली थी। दोपहर में जब माता-पिता लौटे तो कमरे में पंखे से लटका बेटी का शव देखकर वे स्तब्ध रह गए। आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच आत्महत्या की। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिरी समय में वह किन लोगों के संपर्क में थी।

ग्रामीणों और पड़ोसियों का कहना है कि रजनी पढ़ाई में ठीक थी और उसका व्यवहार सामान्य व मिलनसार था। किसी तरह के तनाव के संकेत पहले नजर नहीं आए थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं जांजगीर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक स्थिति, व्यक्तिगत संबंध, पढ़ाई से जुड़ा दबाव या किसी अन्य मानसिक तनाव सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts