Sunday, February 22, 2026
Homeअपराधशादी की खुशी मातम में बदली: चौथिया कार्यक्रम में दुल्हन के भाई...

शादी की खुशी मातम में बदली: चौथिया कार्यक्रम में दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या, बैंड वालों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, CCTV फुटेज आया सामने..!

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चौथिया कार्यक्रम के दौरान बैंड कर्मियों द्वारा की गई मारपीट और चाकू से हमले में दुल्हन के भाई की मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मगरलोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह की है। मृतक की पहचान चंदन निषाद (निवासी– मालगांव, जिला गरियाबंद) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

कैसे हुआ विवाद?

जानकारी के अनुसार, ग्राम भोथीडीह निवासी पंचूराम निषाद के घर शादी समारोह आयोजित था। 20 फरवरी को बारात भोथीडीह से मालगांव गई थी। इसके बाद 21 फरवरी की शाम लकड़ी पक्ष चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने भोथीडीह पहुंचा।शाम करीब 8 बजे बाजार चौक पर स्वागत के दौरान नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान डांस करते समय चंदन निषाद और उसके दोस्तों का बैंड कर्मियों से धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया। पहले गाली-गलौज हुई, फिर जान से मारने की धमकी दी गई।

दौड़ा-दौड़ाकर की गई मारपीट

विवाद बढ़ने पर बैंड से जुड़े युवकों ने चंदन और उसके साथियों पर हमला कर दिया। चंदन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और उस पर चाकू से वार किया गया। हमले में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके चार दोस्त भी बुरी तरह जख्मी हो गए। चंदन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तोषण चक्रधारी (18), अभिषेक पटेल (20), हिनेश उर्फ हिलेश्वर (18), ताम्रज कंवर (18), गुलाब दीवान (20) समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts