Saturday, February 28, 2026
Homeअन्य खबरेहोली से पहले किसानों पर बरसी खुशियों की बारिश: 24 लाख खातों...

होली से पहले किसानों पर बरसी खुशियों की बारिश: 24 लाख खातों में 10,324 करोड़, सीएम साय की बड़ी सौगात, कहा आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है..!

बिलासपुर। होली से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम रहंगी में आयोजित किसान सम्मेलन से कृषक उन्नति योजना के तहत 24.28 लाख किसानों के खातों में 10,324.84 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि अंतरित की।

इसमें बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपए का सीधा लाभ मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि किसानों को होली से पहले इसलिए दी गई है ताकि वे त्योहार खुशी और सम्मान के साथ मना सकें।

263 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

किसान सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री ने 263.17 करोड़ रुपए के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

  • 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 7 कार्यों का लोकार्पण
  • 247.18 करोड़ रुपए के 82 नए कार्यों का भूमिपूजन

इन परियोजनाओं में उच्चस्तरीय पुल निर्माण, प्रमुख मार्गों का सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों का निर्माण, तखतपुर में नवीन मातृ-शिशु अस्पताल, बिलासपुर में फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, छात्रावास निर्माण और सिंचाई नहरों के जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से ग्रामीण अंचलों में आवागमन आसान होगा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और सिंचाई संसाधनों के विस्तार से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

“आज किसान सम्मान का दिन है” – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि 25 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान हितैषी नीतियों पर काम कर रही है—

  • किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण
  • किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार
  • खाद पर सब्सिडी
  • सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी सहायता

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र मिलकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है।

विकास और सुशासन पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता के लिए ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है। आवास योजना के तहत 18 लाख गरीबों को स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य के खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग कर छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही पर्यटन और पशुपालन क्षेत्र में भी नई संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले में 263 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts