Saturday, February 28, 2026
HomeअपराधONLINE क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: गोवा से 5 समेत 7 गिरफ्तार,...

ONLINE क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: गोवा से 5 समेत 7 गिरफ्तार, 431 म्यूल खातों से होता था करोड़ों का लेनदेन…!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गोवा में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो मुख्य आरोपी रायपुर से पहले ही पकड़े जा चुके थे। इस तरह कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे खुला पूरा नेटवर्क

25 फरवरी को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर मुक्तिधाम के पास खाली मैदान में कार सवार युवक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो आरोपियों—प्रतीक कुमार वाधवानी और सैन्की देवड़ा—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपियों ने बताया कि वे 23exch9.com, allpenalexch.com और 99.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के जरिए “मास्टर आईडी” बनाकर कमीशन पर सट्टा खिलाते थे। इनके अन्य साथी गोवा में बैठकर पैनल ऑपरेट कर रहे थे।

पेमेंट गेट-वे और व्हाट्सएप ग्रुप से ट्रांजेक्शन

गिरोह अवैध कमाई को मुख्य संचालक तक पहुंचाने के लिए पेमेंट गेट-वे पैनल का उपयोग करता था। “जयदेव ग्रुप” और “जेएमके ग्रुप” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अलग-अलग राज्यों में चल रहे पैनलों की रकम का लेनदेन किया जाता था।

431 म्यूल बैंक खाते इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि सट्टे के पैसों के लेनदेन के लिए 431 म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों को पुलिस ने ब्लॉक करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दुबई कनेक्शन और क्रिप्टो ट्रांजेक्शन

पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी कुछ दिन पहले दुबई गए थे। सट्टे से कमाए गए करीब 46,500 क्रिप्टो करेंसी यूनिट क्रिप्टो वॉलेट के जरिए मुख्य संचालक तक पहुंचाई गई। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है।

जब्त सामान

आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं तथा सट्टा नेटवर्क के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

आरोपियों के नाम

प्रतीक कुमार वाधवानी पिता स्व. दयालचंद 38 वर्ष निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

सैन्की देवड़ा पिता स्व. उत्तम चंद देवड़ा 39 वर्ष निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

धनंजय वैष्णव पिता स्व. श्याम सुंदर वैष्णव 33 वर्ष थाना उरगा जिला कोरबा।

साकेत जगवानी पिता राजकुमार जगवानी 26 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर ।

प्रमोद कुमार ओरके पिता रामायण सिंह ओरके 31 वर्ष निवासी कोरबा।

प्रकाश चंद्र मिरी पिता छतराम मिरी 33 वर्ष निवासी जांजगीर-चांपा।

शंकर कुमार राम पिता लोचन राम 37 वर्ष निवासी मधुबनी जिला बिहार।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts