Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में युवा मोर्चा को नई मजबूती, साहिल भाभा बने जिला सोशल...

बिलासपुर में युवा मोर्चा को नई मजबूती, साहिल भाभा बने जिला सोशल मीडिया प्रभारी…

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर ने संगठन को डिजिटल स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए साहिल भाभा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

साहिल भाभा लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनकी कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद साहिल भाभा ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित समस्त संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा डिजिटल माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

भाजयुमो पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि साहिल भाभा के नेतृत्व में सोशल मीडिया टीम और अधिक सक्रिय व प्रभावी होकर संगठन की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts