Sunday, March 1, 2026
Homeअपराधहाईवे पर मौत का तांडव – आमने-सामने टक्कर के बाद आग में...

हाईवे पर मौत का तांडव – आमने-सामने टक्कर के बाद आग में जिंदा जले दो ड्राइवर, देखें वीडियो…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों भारी वाहन कुछ ही सेकंड में आग के गोले में बदल गए। हादसे में दोनों चालकों की केबिन के भीतर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद भीषण आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की विकरालता के कारण कोई भी वाहन के करीब नहीं जा सका। देखते ही देखते दोनों ड्राइवर आग की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts