Thursday, April 9, 2026
Homeअपराधरेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध युवक से 17 लाख 90 हजार रुपए...

रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध युवक से 17 लाख 90 हजार रुपए नकद बरामद, पुलिस भी रह गई चौंक…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक के पास से 17 लाख 90 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस को यह सफलता टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास मिली, जहां युवक संदिग्ध स्थिति में घूमता हुआ पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को बेलगहना पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे बैग और सूटकेस से 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों के कुल 81 बंडल मिले, जिनकी कुल राशि 17,90,000 रुपए पाई गई।

पुलिस ने इस रकम को संदिग्ध मानते हुए बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और इतनी बड़ी नकदी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में बेलगहना चौकी और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts