Homeअन्य खबरेभाजपा युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारियां, बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी बने विभूति...

भाजपा युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारियां, बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी बने विभूति कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी…

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन विस्तार और युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बिलासपुर ग्रामीण इकाई के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने विभूति कश्यप को बिलासपुर ग्रामीण का प्रभारी और सिद्धार्थ शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में की गई है। संगठन का मानना है कि नई टीम के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और युवाओं के बीच संगठन की पहुंच और मजबूत होगी।

नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों पदाधिकारी गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही सामाजिक सेवा, युवा संवाद और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और सक्रिय बनाने पर भी विशेष जोर रहेगा।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि विभूति कश्यप और सिद्धार्थ शर्मा संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे और बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देंगे।

नई नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts