
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर के जिला महामंत्री राज कमल कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व, सादगी और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पहचान केवल एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि संवेदनशील और ज़मीनी जनसेवक के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी सहजता और आम लोगों से जुड़ाव उन्हें प्रदेश की जनता के बीच विशेष बनाता है।

राज कमल कश्यप ने एक उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सदस्य गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। आर्थिक संकट के कारण परिवार इलाज कराने में असमर्थ था। जैसे ही इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंची, उन्होंने तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और मरीज के इलाज की समुचित व्यवस्था कराई। शासन के सहयोग से मरीज का उपचार हुआ और वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट सका।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि प्रदेश में कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न रहे। यही सोच उनकी जनकल्याणकारी नीतियों और संवेदनशील कार्यशैली में दिखाई देती है।

राज कमल कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रशासनिक पारदर्शिता, सुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं गरीबों, किसानों, युवाओं और जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान को वे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के साथ मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जबकि गांव, गरीब और किसान का कल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
अंत में राज कमल कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी, सेवा भाव और जनहित के प्रति समर्पण प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
