Homeअपराधमकान में SEX रैकेट: 2 अड्डों पर छापा, 2 महिला समेत चार...

मकान में SEX रैकेट: 2 अड्डों पर छापा, 2 महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कस्टमर भेजकर की कार्रवाई..!!2 नाबालिग रेस्क्यू…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित देह व्यापार के अड्डों का भंडाफोड़ किया। संयुक्त कार्रवाई में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह कार्रवाई साइबर सेल, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 और पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने दानीपारा इलाके से संचालिका लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभशर्मा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दानीपारा इलाके से संचालिका लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभशर्मा को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के लालटंकी दानीपारा स्थित एक मकान में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक पाइंटर ग्राहक भेजा। तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके से संचालिका लक्ष्मी शर्मा और एक युवक ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया। मकान से दो नाबालिग बालिकाएं, नकदी, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पूछताछ में संचालिका ने लंबे समय से इस अवैध कारोबार के संचालन की बात स्वीकार की।

मिठूमुड़ा में देह व्यापार चलाने वाली सुनीता मेहर को अरेस्ट किया है।
मिठूमुड़ा में देह व्यापार चलाने वाली सुनीता मेहर को अरेस्ट किया है।

दूसरी कार्रवाई जूटमिल थाना क्षेत्र के मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक मकान में की गई। यहां भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। छापे के दौरान मकान संचालिका सुनीता मेहर और अभय सिंह को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि मकान में देह व्यापार कराया जा रहा था। वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें इसी उद्देश्य से बुलाया गया था। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई।

ग्राहक अभय सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।
ग्राहक अभय सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts