Homeअपराधस्कूल में शर्मनाक कांड! बच्चों के सामने हेडमास्टर की कथित हरकत, परिजनों...

स्कूल में शर्मनाक कांड! बच्चों के सामने हेडमास्टर की कथित हरकत, परिजनों के पहुंचते ही हेडमास्टर पहनने लगा कपड़े, VIDEO: शिकायत के बाद केस दर्ज…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर छात्रों के सामने आपत्तिजनक हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने भी पूरे मामले की अलग से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल के दौरान चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों ने आरोप लगाया कि प्रधान पाठक ने कक्षा में उनके सामने अनुचित व्यवहार किया। डरे हुए बच्चों ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे। परिजनों ने शिक्षक की स्थिति का वीडियो बनाया और तत्काल डायल-112 व पामगढ़ पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रधान पाठक को थाने ले गई। छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

वीडियो नीचे लिंक पर देखिए 

https://www.instagram.com/reel/DbdkgpYvthj/?igsh=Ynk2YzljM2dqa3Vl

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts