Homeअपराधबिरयानी के पैसे मांगने पर होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला, CCTV में...

बिरयानी के पैसे मांगने पर होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित ‘मद्रासी बाइट पॉइंट’ बिरयानी सेंटर में पैसे मांगना होटल मैनेजर को भारी पड़ गया। बिना भुगतान किए बिरयानी लेकर जा रहे कुछ युवकों ने विरोध करने पर मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात होटल में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ युवक बिरयानी खरीदने के लिए होटल पहुंचे थे। बिरयानी लेने के बाद वे बिना पैसे दिए वहां से निकलने लगे। जब होटल मैनेजर ने उनसे भुगतान करने को कहा, तो युवकों ने पहले बहस शुरू की और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विवाद के दौरान एक आरोपी ने बीयर की बोतल उठाकर मैनेजर के सिर पर दे मारी। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि आरोपी मौके से भाग निकले।

सूचना मिलते ही देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts