Homeअन्य खबरे‘दिमागी नक्सली’ पर बीजेपी का रैप अटैक, कांग्रेस से पूछा- आखिर कौन...

‘दिमागी नक्सली’ पर बीजेपी का रैप अटैक, कांग्रेस से पूछा- आखिर कौन हैं ये?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ‘दिमागी नक्सली’ को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को रैप सॉन्ग के अंदाज में तैयार किया गया है, जिसमें कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से लेकर केंद्रीय नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों का हवाला देते हुए उन पर सवाल खड़े किए गए हैं।

वीडियो में नक्सली कमांडर हिड़मा को लेकर कथित तौर पर दिए गए बयानों को प्रमुखता से दिखाया गया है। साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नक्सल हिंसा के विरोध वाले बयान और अभिनेता से नेता बने राज बब्बर के माओवादियों को लेकर दिए गए कथित बयान का भी जिक्र किया गया है।

बीजेपी ने वीडियो के जरिए कांग्रेस नेताओं की नक्सलवाद को लेकर कथित अलग-अलग टिप्पणियों को जोड़ते हुए सवाल उठाया है कि ‘दिमागी नक्सली आखिर कौन हैं?’ पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से नक्सलवाद के प्रति नरम रुख झलकता है।

रैप सॉन्ग के जरिए जारी इस राजनीतिक वीडियो ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नया मुद्दा छेड़ दिया है। अब बीजेपी के इस हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts