Homeअन्य खबरे‘शीला की जवानी’ पर ठुमके, फिर पहुंचा थाने… पुलिस की समझाइश पर...

‘शीला की जवानी’ पर ठुमके, फिर पहुंचा थाने… पुलिस की समझाइश पर जोड़ा हाथ…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के धरमजयगढ़ में पीएम श्री आत्मानंद स्कूल के सामने छात्राओं के आने-जाने वाले रास्ते पर एक युवक को रील बनाना भारी पड़ गया। युवक ‘शीला की जवानी’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो बना रहा था। बाद में उसने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

इंस्टाग्राम आईडी से हुई पहचान

मामले की जानकारी धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी को मिली। इसके बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर युवक की पहचान की। पुलिस ने धरमजयगढ़ कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय जयदेव मंडल को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे सार्वजनिक स्थान पर छात्राओं और महिलाओं के सामने इस तरह की अशोभनीय रील बनाने से बचने की समझाइश दी।

हाथ जोड़कर मांगी माफी

पुलिस की समझाइश के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

SDOP सिद्धांत तिवारी ने युवक को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक और जिम्मेदारी के साथ करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अश्लीलता फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचना चाहिए।

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रख रही है। भड़काऊ, अशोभनीय या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियां सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts